हल्द्वानी/अल्मोड़ा: हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावली के समीप अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। भूस्खलन की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से यात्रियों को फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा टालने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad