गरमपानी– खैरना बाजार से मोक्ष धाम को जाने वाले पैदल मार्ग फिर से कूड़ा कचरा फैका मिलने पर शुक्रवार को कैची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व विभाग ने खैरना बाजार के मोक्ष में स्थानीय व्यापारियों कों लाउडस्पीकर से सख्त हिदायत देते हुए कहा सार्वजनिक स्थानों पर कूडा कचरा फैकते हुए पकड़े जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।वही प्रशासन द्वारा जगह जगह पर पोस्टर के माध्यम से कूड़ा ना फैलाने की शक्त हिदायत दी गयी। इस दौरान पट्टी पटवारी विजय नेगी और अर्जुन जीना मौजूद रहे।