( बीमा निगम के कर्मचारियों/ अधिकारियों के मेडीक्लेम पालिसी बीमा भुगतान कराने में सहयोग और वेतन के भांति पेंशन पुनः निर्धारण कराये जाने के गंभीर मुद्दे उठाए गए)
भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय हल्द्वानी में आहूत बीमा कर्मचारी संघ के 33वें अधिवेशन और पेंशनर्स एसोसिएशन के स्थापना दिवस के चौथे वर्ष के अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
( बीमा निगम के कर्मचारियों/ अधिकारियों के मेडीक्लेम पालिसी बीमा भुगतान कराने में सहयोग और वेतन के भांति पेंशन पुनः निर्धारण कराये जाने के गंभीर मुद्दे उठाए गए । सम्मलेन में क्षेत्रीय अध्यक्ष NCZIEF ने यह भी बताया कि हम, पेंशनर्स व कर्मचारियों के मेडिक्लेम (कैशलेस या प्रतिपूर्ति) भुगतान के सही निपटारे पर लगातार ध्यान दे रहे हैं बशर्ते साथी अपने उचित प्रपत्र समय पर जमा करते रहें। उन्होंने कहा कि हम संबंधित RM से इस संबंध में लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि AIIPA/AIIEA मिलकर पेंशन UPDATION दिलवाकर रहेगे। सभा को HDIPA अध्यक्ष जे के जोशी जी, उपाध्यक्ष साथी आर एस डोगरा जी ने भी सभा को संबोधित किया। HDIPA महामंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न स्थानों में नियुक्त AIIEA/BKSBD का CADRE ही HDIPA की ताकत है। इसलिए BKSHD की मजबूती में ही HDIPA की मजबूती है। सम्मेलन में BKSHD महामंत्री ने साथियो के सवालों का जवाब दिया BKSHD अध्यक्ष ने संगठन में मौजूद कमियों को दूर कर BKSHD को मजबूत बनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम के अंत मे निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष-साथी मनोज गुप्ता
उपाध्यक्ष- साथी हेमंत कुमार
साथी अशोक कुमार कश्यप
महामंत्री- साथी डी के पांडे
कोषाध्यक्ष- साथी विजय सिंह अधिकारी को बधाई दी गई।

















