( कामरेड मनोज गुप्ता अध्यक्ष, कामरेड डी के पांडेय महामंत्री, कामरेड विजय सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये, अधिवेशन में एफ डी आई सीमा को शत् प्रतिशत करने व केन्द्र सरकार की नीतियों और लेबर कोड बिल पर तीखा प्रहार किया।)
भारतीय जीवन बीमा निगम हल्द्वानी मंडल कार्यालय में बीमा कर्मचारी संघ का 33 वां अधिवेशन संपन्न हुआ, साथ ही पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्थापना दिवस के चौथे वर्ष के मौके पर केक काट खुशी का जश्न मनाया।( कामरेड मनोज गुप्ता अध्यक्ष, कामरेड डी के पांडेय महामंत्री, कामरेड विजय सिंह कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गये, अधिवेशन में एफ डी आई सीमा को शत् प्रतिशत करने व केन्द्र सरकार की नीतियों और लेबर कोड बिल पर तीखा प्रहार किया।बीमा कर्मचारी संघ हल्द्वानी डिवीजन का 33 वा सम्मेलन आज शानदार ढंग से आयोजित किया गया। सम्मेलन में NCZIEF अध्यक्ष साथी संजीव शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
बरेली डिवीजन की संगठन महामंत्री साथी गीता शांत जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। बरेली मंडल से दो संयुक्त सचिवों ने भी सम्मेलन में अपनी भागीदारी की। सम्मेलन के प्रारम्भ में HDIPA अध्यक्ष साथी जे के जोशी जी, उपाध्यक्ष साथी आर एस डोगरा जी व रवीन्द्र कुमार जी महामंत्री राकेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ मंत्री साथी सावित्री टम्टा जी, अंकेक्षक साथी बची राम आर्य जी, तनुजा जोशी जी, साथी मोहन अधिकारी जी व साथी पूरन मल शर्मा जी ने संयुक्त रूप से HDIPA के चौथे जन्म दिन ( तीसरी बर्ष गांठ) पर केक काटकर सभी साथियो के साथ जश्न मनाया।
सभा को संबोधित करते हुए साथी संजीव शर्मा जी ने HDIPA की संगठनात्मक गतिविधियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने FDI 100% वृद्धि, 4 LABOUR CODES के खतरों से सभी को अवगत करवाया तथा एलआईसी द्वारा शीघ्र recruitment किए जाने की जानकारी दी। साथी गीता शांत जी ने अपने भाषण में राजनैतिक व संगठनात्मक चेतना बढ़ाने पर जोर दिया।

















