( जो कहते हैं,करते हैं, शिलान्यास करते हैं, तो लोकार्पण भी करते हैं।)


उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धि को प्रैस वार्ता एवं गोष्ठी में रुबरु गिनाया। कबिना मंत्री ने मिडिया को विस्तार से महिला कल्याण, युवा कल्याण, समाज कल्याण व खाद्यान्न व‌ समान‌ नागरिक संहिता पर‌ प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी समान है अगर शिलान्यास करते हैं, तो लोकार्पण भी करते हैं , योजनाओं को बनाने का काम करते हैं तो उनका लाभ अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।

समान नागरिक संहिता से महिला कल्याण की एक नयी पहल हुयी है। उन्होंने कहा आज केन्द्र सरकार व राज्य सरकार से विपक्ष भी प्रभावित हो रहा है, इसी वजह से भाजपा में आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कर तीसरी बार भाजपा चार सो पार करेगी।

उत्तराखंड में पांचों सीटें लाखों के जीत से आयेगी। आज घर घर ‌, प्रत्येक हाथ कमल के साथ है।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश मिडिया प्रभारी गौरव पांडेय, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad