भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड ने समस्त देशवासियों को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई दी है।भारतीय जनता पार्टी का एक अपना अविस्मरणीय स्थान है। आजादी के बाद “दीपक”के चिन्ह के साथ जनसंघ पार्टी का गठन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा घोषित आपातकाल के बाद देश में चुनाव हेतु राजनैतिक दलों संयुक्त गठबंधन के साथ जनता पार्टी के गठन के साथ चुनाव लड़ें गये।

लेकिन साझा सरकार लम्बे समय तक नहीं चल पायी अंततः छः अप्रेल १९८० को भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया।आजादी की जंग से लेकर भाजपा ने देश की सेवा की और आज घर घर सेवा सुरक्षा देश प्रेम के भाव से समूचे देश में उत्साह और उमंग के साथ “भारतीय जनता पार्टी”का स्थापना दिवस मनाया जा रहा जो एक सप्ताह तक उमंग और उत्साह से मनाया जायेगा।

आज के पुनीत अवसर पर भाजपा समर्थक मंच समूचे देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस में अपनी भागीदारी कर रहा है।

इसी श्रृंखला में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा समर्थक मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल व महासचिव लता पांडेय ने संयुक्त बयान जारी कर देश‌वासियों को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए मंच द्वारा भाजपा को समय समय सहयोग देने की वचनबद्धता दोहराई है।

ADVERTISEMENTS Ad