( दोनों दमदार महिला नेताओं से मिलेगा, लोकसभा चुनाव में बल)

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने अल्मोडा़ की कांग्रेस महिला नेता प्रीति बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष व लीला जोशी को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया है।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इन नेताओं से काफी बल मिलेगा। इस नियुक्ति पर महिला कांग्रेस अलमोडा़ जनपद अध्यक्ष राधा बिष्ट, जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू सहित अनेक कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement