नैनीताल। मधुक्खियों के हमले में घायल ज्योलीकोट के किसान ने दम तोड़ किया है। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में बीते रविवार को खेतों में काम कर रहे किसान भीम सिंह रावत पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था, हमले में घायल भीम सिंह को देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान भीम सिंह रावत ने दम तोड़ दिया। जिससे की मृतक के घर में कोहराम मच गया।

Advertisement

मृतक के परिवार में पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार ग्राम चोपड़ा निवासी भीम सिंह रावत (55) पुत्र धन सिंह रावत रविवार को अपने खेतों में कृषि कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान जंगली मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया, हमले में मधुमक्खियों ने भीम सिंह को बुरी तरीके से काट लिया। जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण भीम को इलाज के लिए बेस अस्पताल  हल्द्वानी लेकर पहुंचे। जहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान भीम सिंह ने दम तोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement