अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा की नामांकन जन सभा में प्रदेश मुख्यमंत्री धामी ने प्रत्याशी व भाजपा की जम कर तारीफ कर उपलब्धियां गिनायीं, विपक्ष असफल हो गया है,एक तरफा भाजपा के पक्ष में होगा मतदान

तीसरी बार भाजपा सरकार , करेगी चार सौ पार, विपक्ष में आन्तरिक कमियां, प्रत्याशी ही तय नहीं हो पा रहे हैं।विपक्ष के पास न कार्यकर्ता हैं और न ही मतदाता। ये विचार प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोडा़ पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के नामांकन जन सभा में कहें। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांग्रेस नेता पंडित हर गोविंद पंत की पौत्र वधू वसुंधरा पंत, जाने माने होटल व्यवसाई जगत सिंह बिष्ट के पुत्र राजेश बिष्ट सहित अनेक हस्तियों ने भाजपा का दामन थामा। लगभग आधे घंटे तक धामी ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धि गिनायीं। साथ ही विपक्ष को जम कर कोसा। देखिए वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad