सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिकायत जिस स्तर की है, उनका समाधान उनके स्तर पर ही किया जाए। शिकायतें अनावश्यक रूप से उच्च स्तर पर नहीं आनी चाहिए , इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Advertisement

मंडल से मंडलायुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े थे। वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मंडल के 6 जिलों को कुल 75267 शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें से 56973 शिकायत पूर्णतः और 9063 शिकायत आंशिक रूप से बंद कर निस्तारित की जा चुकी है। इसके साथ ही एल 1 से एल 4 लेवल तक लंबित 9231 शिकायत का गुणवत्ता परक निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है अधिकारी पोर्टल से ही शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायतों को निस्तारित करे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement