अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के द्वितीय दिवस में विश्वामित्र दशरथ संवाद, ताड़िका प्रसंग, ताड़िका वध, सुबाहु वध, श्रीराम द्वारा मारीच सतयोजन तारण, गौरी पूजन की प्रस्तुति दी गई। द्वितीय दिवस की लीला का उदघाटन सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ संतोष बिष्ट द्वारा किया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया। सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना और गौरी पूजन में हर्षिता पांडे, काजल थापा, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल और रितिका परगाई ने अभिनय किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर और हरि विनोद साह द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की।

Advertisement

संचालन कमेटी के निर्देशक अनिल सनवाल ने किया। साज पर हारमोनियम पर मोहन जोशी, तबले पर शेखर सिजवाली ने अपना सहयोग प्रदान किया। ताड़िका के पात्र का अभिनय अर्जुन सिंह बिष्ट, दशरथ परितोष जोशी, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण अविरल जोशी, सीता किरण परगई, सुबाहु तुषार जोशी, मारीच सन्देश नेगी, अहिल्या मीनाक्षी हरबोला, गौरी काव्या कांडपाल ने किया। ताड़िका के पात्र निवर्तमान सभासद और रामलीला कमेटी के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने अपने जीवंत अभिनय से जनता की खूब वहावाही लूटी। पात्रों का मेकअप दानिश, राजू, वीरेंद्र जोशी, रितम धामी द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी, विनोद जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी संयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, दीपक वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट, राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट, गणेश मेर, मोहन जोशी, कविश अरोरा, धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई, प्रकाश जोशी, जगदीश भंडारी, संतोष मिश्रा, शशि मोहन पांडे, राजेश पंत, नमन बिष्ट, लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट, पंकज परगाई, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, हर्षवर्धन पांडे, वरुण साह, सुमित साह, परीक्षित साह उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement