सुबह से हो रही भारी बरसात के बाद नैनीताल जिले में कई मार्ग बंद हो चुके हैं वहीं पहाड़ों में अभी भी जबरदस्त बारिश हो रही है सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद नैनीताल जिले के कई मार्ग बंद हो चुके हैं। आम जनता को परेशानी ना हो इसके लिए नैनीताल पुलिस ने बंद और खुले मार्गो की जानकारी दी है।

बेतालघाट से रामनगर (बाया ओखलढुंगा) – मल्ली सेठी से खौला तक मलबा आने से मार्ग बंद।

बेतालघाट से रामनगर ( बाया क्यारी) – अमेल से पापड़ी तक मलबा आने से मार्ग बंद।

बेतालघाट से भुजान (बाया हल्सो कोरड़) – आश्रम पद्धति पर मलबा आने से बंद।

बेतालघाट से भुजान (बाया बर्धो) – मार्ग खुला है।

बेतालघाट से गरमपनी (बाया सिमलखा) – मार्ग खुला है।

ADVERTISEMENTS Ad