( अल्मोडा़ की साहित्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था से भी साँची निरंतर जुड़ी रहती है,)

राष्ट्रीय भाषा हिन्दी में काव्य व साहित्य सृजन और हिन्दी भाषा के प्रचार _प्रसार में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए श्रीमती सोनू उप्रेती “सांची” को बुलंदी साहित्यिक संस्था उत्तराखण्ड द्वारा देवनागरी सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है इनकेविभिन्न पत्र_पत्रिकाओं में कविता,कहानी लेख प्रकाशित होते रहते हैंऔर आकाशवाणी से भी उनकी रचनाओं का प्रसारण होता है। इसके अतरिक्त सोनू अल्मोडा़ की जानी मानी साहित्य संस्थाछंजर सभा की जानी मानी कवयित्री है। ।बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2021 व 2022 में विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने वाली संस्था है और इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज रिकॉर्ड है,संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी और संरक्षक पंकज शर्मा हैं।वर्तमान में श्रीमती सोनू उप्रेती राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनान में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। उन्हें देवनागरी सम्मान मिलने पर खंजर सभा, प्रो०दिवाभट्ट, नीरजपंत, विपिन जोशी “कोमल”,त्रिभुवन गिरि महाराज, मीनू जोशी, संजय कुमार अग्रवाल, सहितअल्मोड़ा जनपद के कवि मित्रों,शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने शुभकामना दी है।

Advertisement