आज विकास खण्ड धौलादेवी के जागेश्वर धाम में आरतोला पार्किंग के समीप उजाला स्वायत्त सहकारिता द्वारा संचालित शिव शक्ति आउटलेट का मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा उद्घाटन किया गया। आउटलेट के माध्यम से क्लस्टर से जुडे 43 स्वयं सहायता समूह की 276 महिलाओ को रोजगार मिलेगा, व समूह की महिलाओ द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विक्रय किया जायेगा।

समूह से जुड़ी 8 महिलाओ को मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा अल्ट्रा पुअर के 35000 के 8 चेक वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में ज्येष्ट प्रमुख योगेश भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी धौलादेवी सुन्दर सिंह दरियाल, डीटीई गंगा आर्या, बीएमएम गीता जोशी, पंकज सनवाल, मुकेश पुनेठा, अरविंद पांगती क्लस्टर अध्यक्ष कमला देवी, रीप से संदीप सिंह, इंद्रा अधिकारी, गौरव पाठक, उत्कर्ष गुप्ता, दीपक रमोला, विजय सिंह व क्लस्टर स्टाफ, समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थे।

Advertisement