अल्मोडा़, विगत दिवस देर रात तक मुहर्रम के ताजिये निकले। मुहर्रम में ताजिये जलूस निकला तथा जगह जगह अखाडा़बाजी में लोगों ने हिस्सा लिया। अल्मोडा़ में मोहर्रम के ताजिये हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। जीजान से ताजिये बनाये जाते है।

जगह जगह सबील लगा, चाय, जलपान, व मिष्ठान्न वितरित किये गये अल्मोडा़ के समाज सेवी संजीव अग्रवाल के परिजनों ने भी सबील लगा मिष्ठान्न वितरित किये। अमन चैन की दुआ माँग ताजिये दफना दिये गये।

ADVERTISEMENTS Ad