( रामलीला देख वापस, आ रही दस वर्षीय लड़की पर किया हमला)

गरमपानी– बेतालघाट ब्लाक के तल्ला बर्धौ क्षेत्र में चल रही रामलीला देखकर परिजनों के साथ घर लौट रही 10 वर्षीय मेघा पुत्री जगदीश सिंह निवासी तल्ला बर्धौ जैसे ही नहर के पास पहुँची तो घात लगाए बैठे तेदुएं ने रात बारह बजे के पास तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर गुकदार द्वारा बच्ची के सिर में नाखून लगाकर जंगल की तरफ भाग निकला।

ग्रामीणों की मदद से मेघा को उपचार के लिए समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी लाया गया। जहाँ डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिसमे मल्ला बर्धौ के ग्राम प्रधान भुवन सिंह ने बताया प्रशासन और वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दे दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad