उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून द्वारा आयोजित 18वें विज्ञान कांग्रेस 2024 में गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की गढवाल क्षेत्रीय केन्द्र, श्रीनगर गढवाल की शोध छात्रा मिस योगिता बिष्ट को बायोटेक्नोलोजी, बायोकेमिस्ट्री और माक्रोबायोलॉजी विषयों के अंतर्गत “इंट्रॉन लंबाई बहुरूपता का उपयोग करके हिमालयी बीन प्रजाति की परिग्रहण की आनुवंशिक विविधता और आणविक लक्षणो का मूल्यांकन (आईएलपी मार्कर)ˮ विषय पर सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा वर्ष 2024 के युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। योगिता बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय डा० अरूण कुमार जुगरान, प्रो० अनीता पांडे, डा० अजयवीर सिंह और अपने सहपाठियों को दिया।

वर्तमान में मिस योगिता बिष्ट गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के गढवाल क्षेत्रीय केन्द्र, श्रीनगर के वैज्ञानिक डा० अरूण कुमार जुगरान और प्रो० अनीता पांडे के नेतृत्व में उच्च हिमालयी क्षेत्र में उगने वाली राजमा के उत्पादन वृद्धि विषय पर शोध (पी०एच०डी०) कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad