( तीन की मृत्यु पांच घायल)


दिनांक 26.02.2026 को सायं 05:05 बजे अल्मोड़ा-बागेश्वर राजमार्ग बसोली, ताकुला के समीप मारुति ब्रेजा कार संख्या DL 9C BH 8402 अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन जोशी कोतवाली सोमेश्वर मय पुलिस टीम, चौकी ताकुला, फायर सर्विस अल्मोड़ा तथा SDRF तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल पहुँचे। रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अल्मोड़ा अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। मृतकों के शवों को निकालकर पंचायतनामा एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

घायलों का विवरण

  1. जया पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी थपनिया ताकुला
  2. गोपाल आर्या पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडे ताकुला
  3. संजय पुत्र बलराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडे ताकुला
  4. महेश आर्य पुत्र जसवंत राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी थपनिया ताकुला
  5. अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी फतेहपुर बेरी, साउथ दिल्ली (चालक)
  6. मृतकों का विवरण
  7. मंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडे ताकुला
  8. दिनेश राम पुत्र तिलराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी झिझाड़ ताकुला
  9. रेहान पुत्र रमेश आर्य, उम्र 11 माह, निवासी थपनिया ताकुला
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad