राज्य सरकार उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी नहीं रहे। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ, वो लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे, उनका निधन से उत्तराखंड ने रचनात्मक कार्यकर्ताओं की पीढ़ी का एक अग्रणीय योद्धा खो दिया है, वो विचारधारा से ऊपर आमजन गरीब और गांव की बात करने वाले, उसके लिए सोचने व काम करने वाले नेता थे उनका व्यक्तित्व बहुत प्रेरणास्पद था, अपनी बेबाक बातों से वो कभी-कभी अपनों की भी नाराजगी झेलते थे, मगर निर्भीकता उनकी स्वभाव का हिस्सा था। मोहन सिंह गांववासी के निधन‌ पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत‌‌ सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad