( पुलिस टीम जांच में जुटी, हर एंगिल से पुलिस जांच कर रही है, देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा)

अलमोडा़ में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैंण थाने क्षेत्र जैनल गांव में खड़ी पिक अप में दो अज्ञात शव मिलेपुलिस टीम जांच में जुटी, हर एंगिल से पुलिस जांच कर रही है, देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा यह बात कही।स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में संदिग्ध अवस्था में पड़े दो लोगों को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने घटना के क्रम में बताया कि भिकियासैंण से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप वाहन संख्या (UP20 CT 0048) बीती रात करीब तीन बजे से खड़ी थी। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने जब वाहन के केबिन में झांककर देखा तो दो युवक अचेत अवस्था में पड़े मिले।पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस कोपिकअप वाहन के भीतर दो कट्टों में गेहूं भी बरामद हुआ हैएसएसपी के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं, हालांकि उनके पास कोई भी पहचान पत्र नहीं पाया गया। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वाहन उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी लोकेश नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।इसघटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल खड़े वाहन में दो शव मिलना अनेक सवाल पैदा कर रहा है।

















