( जन सरोकारों से जुड़े जन गीत और भव्य जुलूस ने एक बार फिर उत्तराखंड से जुड़े आंदोलन की तर्ज की यादों को ताजा कर दिया, आयोजकों ने उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।)
अल्मोड़ा में जनसरोकारी पत्रकार स्वर्गीय उमेश डोभाल की स्मृति में दो दिवसीय उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह शुरू हो गया है। संस्कृति जुलूस के साथ इस कार्यक्रम का आगाज हुआ। एक तरफ लोक संस्कृति की परिचायक सांस्कृतिक टीमों का मनभावन कार्यक्रम तो दूसरी ओर जनगीतों के गूंजते स्वर इस सांस्कृतिक जुलूस के परिचायक बने। आयोजन समिति की ओर से गांधीपार्क चौघानपाटा से यह जुलूस शुरू हुआ जो मालरोड होते हुए मिलन चौक, लाला बाजार चौक बाजार, धारानौला मार्ग होते हुए जिलापंचायत सभागार पहुंचा। जुलूस के दौरान शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क और जिलापंचायत में स्वर्गीय रामसिंह धौनी की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किये गये। कार्यक्रम में उत्तराखंड के जनकवि गिरीश तिवारी गिरदा के जनगीतों ने पूरे वातावरण को उत्साह से ओतप्रोत कर दिया।
जुलूस में स्वर्गीय उमेश कुमार की प्रतिबद्धता और शहादत को याद करते हुए जनसरोकार के लिए उनके द्वारा दिखाए गये मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया गया। अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर से आये पत्रकारों, लेखकों, कवियों औरसामाजिक क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सांस्कृतिक जुलूस के कार्यक्रम स्थल जिलापंचायत सभागार पहुंचने के बाद उत्तराखंड राज्य के 25 साल विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार पीसीतिवारी,सुरेशनौटियाल
चारू तिवारी, राजीव लोचन साह,जन कवि बल्ली सिंह चीमा, गोविंद पंत राजू, उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी,प्रकाश पंत, मुकुल, ईश्वर जोशी,डा. निर्मल जोशी, आनंद सिंह राणा कपिल मल्होत्रा आदि ने संबोधित किया। संचालन विभु कृष्णा ने किया। चन्द्र शेखर द्विवेदी, रमेश जोशी ने संचालक मंडल की भूमिका अदा की
अल्मोड़ा के पत्रकारों ने आयोजक मंडल की विभिन्न समितियों के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन में अपना सहयोग दिया।
आयोजक मंडल ने इस मौके पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

















