( शिव मंदिर परिसर में धुलाई, सफाई आदि से शुरू, सेवाभारती के अन्तर्गत संचालित विवेकानंद चिकित्सालय पेटशाल के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने विशेष सहयोग दिया।)

Advertisement

स्वच्छता अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने अलमोडा़ मुख्यालय से लगे पेटशाल गांव में स्थित शिव मंदिर से सफाई अभियान की शुरुआत की। रेडक्रास सोसायटी अलमोडा़ के तत्वावधान में आयोजित इस सफाई अभियान में सेवा भारती द्वारा संचालित विवेकानंद चिकित्सालय के चिकित्सकों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा, अभियान मेंआसपास की झाड़ियां, घास फूस को काटा तथा शिवमंदिर परिसर की धुलाई की गयी।

रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्यों के द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। रेडक्रास सोसायटी केमनोज सनवाल डॉ जे सी दुर्गापाल मनोज भंडारी आदि ने सक्रिय भाग किया।

इसके अतिरिक्त विवेकानंद चिकित्सालय के सभी कर्मचारी वह अधिकारियों ने भविष्य में भी रेड क्रॉस के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की सौगंध दिलाई गई, अंत में सभी को रेड क्रॉस के अंग वस्त्र दिए गए तथा रेड क्रॉस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा गया. ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement