देहरादून। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज बिजली चमकने के साथ ही कई जोर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad