( *हल्द्वानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात जाम की समस्यायों को देख श्रृद्धालुओं के वाहनों को हल्द्वानी रोक शटल सेवा चालू हो।
** कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आनलाइन बुकिंग कर भीड़ को रोका जाय।)
उत्तराखंड राज्य की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने कैंची धाम की समस्यायों को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक में वक्ताओं ने कहा
उत्तराखंड क्रांति दल इकाई अल्मोड़ा की जिला कार्यालय में कैंची धाम में लग रहे जाम से पहाड़ की व्यवस्था चरमाई हुई है पहाड़ की लाइफ लाइन कही जाने वाले मार्ग पर जाम से हो रही व्यवस्था पर चर्चा हुई जिसमे कहा गया कि कैंची धाम में जाम होने से पूरे पहाड़ के लोगो को आज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जहां लोगों कोअल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में 12 घंटे का समय लग रहा है जिससे अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट,थल , पिथौरागढ़ डीडीहाट और गढ़वाल मंडल आदि क्षेत्रों में राशन, साग सब्जी,फल व अन्य सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं पर प्रभाव पड़ रहा है साथ ही स्वास्थ्य सेवा में सबसे अधिक लोगो को परेशानी होना बहुत गंभीर विषय है जिस पर उत्तराखंड क्रांति दल अल्मोड़ा इकाई शासन,प्रशासन से इस पर ध्यान देते हुए निवेदन करता है जब तक कोई ठोस विकल्प नहीं बनता हैं तब तक कैंची धाम में ऑनलाइन बुकिंग व्यस्था कर दर्शन करना अनिवार्य कर दिया जाय साथ ही हल्द्वानी से सैटल सेवा को जारी किया जाए जिससे कही ना कही पहाड़ की लाइफ लाइन कही जाने राष्ट्रीय मार्ग पर जाम से पहाड़ को निजात मिल सके आज की बैठक में केन्द्रीय सचिव त्रिलोक सिंह लटवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, सुजीत टम्टा, अक्षय कुमार,धीरज भैंसोड़ा,कमल सिंह,विजय पंत,दीपक सिंह, सुरज बोरा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















