हम विपक्ष धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुद्दे हमारे शारीरिक रूग्णता या निजी व्यवस्था का इंतजार नहीं करते हैं। सरकार की विफलताएं और जनता की परेशानी पर समय पर चोट करना हमारा विपक्ष धर्म है। राज्य में किसान को यूरिया के अलावा दूसरी खाद मिल नहीं पा रही है, किसान परेशान हैं।

गन्ने पर इस साल पानी भराव के कारण स्टेम बोरर, धूप का ज्यादा प्रकोप हो गया है। तराई के किसान ने रिकॉर्ड धान पैदा किया, सरकार में खरीद पा रही है और न मूल्य अदा कर रही है। नींबू, नारंगी और माल्टा सरकार के लिए सौतेले फल हो गए हैं।

मैंने तय किया है कि खाद आदि की कमी, किसान को धान का पेमेंट न होने और नारंगी, माल्टे व नींबू का खरीद मूल्य न बढ़ाये जाने के विरोध में कल दिनांक-15 दिसंबर, 2023 को मैं अपने डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर प्रातः 11:30 बजे से 12:30 बजे तक 1 घंटे का मौन व्रत रखूंगा। आप भी अपने-अपने तरीके से किसानों के इस दर्द के समर्थन में अपना विरोध दर्ज करिये।

Advertisement