( भवाली, कैंची, गरमपानी सड़क पर घंटों का जाम आम बात हो गयी है, ऐसे में कैसे विकसित होगा यह कैंची धाम का आध्यात्मिक क्षेत्र)

भवाली, कैंची, खैरना मोटर मार्ग में अनियंत्रित यातायात व्यवस्था से सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गयी है। लेकिन पता नहीं पुलिस व जिला प्रशासन इस तरफ कब ध्यान देंगे।‌

आज नीब करोली महाराज का कैंची धाम परिसर आध्यात्मिक क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय पहचान बना चुका है लेकिन इस क्षेत्र में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को लेकर कब गंभीर होगा, सोचनीय है।

कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार, रविवार व अवकाश पड़ने पर अचानक काफी बढ़ जाती है। जिससे जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है।आज भी दोपहर गरमपानी क्षेत्र में अच्छा खासा जाम लगा रहा , जिससे लम्बी कतारें लग गई।

Advertisement