मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार सुबह उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। मुकेश अंबानी सुबह अपने प्रइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वो हेलीकाॅप्टर से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बद्रीनाथ के बाद वो केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए भी जाएंगे।

आज सुबह मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने प्राइवेट विमान से जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां को वो बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए। बद्रीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने बद्रीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का दान दिया।

केदारनाथ धाम जाकर बाबा का लेंगे आशीर्वा दबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में भोग लगाने के लिए उन्होंने दो करोड़ 51 लाख रुपए की धनराशि का दान दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ जाएंगे। जिसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad