नगर निगम अलमोडा़ के पहले चुनाव के सबसे बड़े मतदान केन्द्र न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में मतदान समाप्त होने के चंद मिनटों शेष होने पर भी मतदाता लम्बी कतार में अपने इंतजार में
नगर निगम अलमोडा़ के मतदान बंद होने पर कुछ मिनट शेष है। लेकिन मतदाताओं विशेषकर महिलाओं का मतदान के प्रति रुझान काफी बढ़ा देखने को मिला।अल्मोड़ा के सर्वाधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी में आखिरी समय में भी मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली।
शिक्षाविद प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया का कहना है इस बार पहले नगर निगम चुनाव को लेकर उत्साहित हैं, नगर निगम से विकास होगा। वहीं भाजपा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का कहना है , हम भारी मतों के अंतर से विजयी हो रहे हैं बस चंद मिनटों बाद प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो जायेगा।