विगत एक सप्ताह से जंगलों की आग एक चुनौती बन गयी है। जंगल जल कर राख आसमां में धुआं ही नहीं अनेक मवेशी जल कर राख हो रहे हैं, मानव हानि भी हो रही है। जंगल की आग से पत्थर चटक चटक कर सड़क पर‌ आ रहे , जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।‌

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कैंची धाम के आस पास के जंगल में आग का धुआं दिखाई दे रहा है, इन सभी के चलते कैंची धाम में अच्छी मात्रा में पर्यटन आ रहे हैं।

अल्मोड़ा मुख्यालय से लगे करबला क्षेत्र में छावनी परिषद ने फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाने की पूरजोर कोशिश की जा रही है लोगों का कहना काठगोदाम अलमोडा़ मोटर मार्ग में पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड्स, पुलिस की ड्यूटी लगा यात्रियों को यातायात की‌ जानकारी देनी चाहिए ताकी खतरे से बचा जा सके, और अनावश्यक जाम से भी बचा जा सके।

Advertisement