(1.28 लाख की कीमत का 5.124 KG अवैध गांजा बरामद, 01 बाइक सवार व 01 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार)

     चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
    दिनांक 06.05.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार* मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जैनल भिकियासैण मार्ग पर पुलिस चौकी भिकियासैण को जाने वाले तिराहे पर मोटर साइकिल संख्या- UK06-U-1520 को चैक किया गया तो मोटर साइलिक सवार युवक सरवन सिंह के कब्जे से 1.644 KG व महिला परमजीत कौर के कब्जे से 3.480 KG (कुल 5.124 KG) अवैध गांजा बरामद किया। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में FIR NO- 07/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। 

अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
1- सरवन सिंह उम्र-26 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड न0 1 मौहल्ला रम्पुरा थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर
2- परमजीत कौर उम्र-38 वर्ष पत्नी स्व0 सुरजीत सिंह निवासी वार्ड न0 1 मौहल्ला रम्पुरा थाना काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर

बरामदगी- 5.124 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।
कीमत- 1, 28,100/- रुपये।

थाना भतरौजखान पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार
2.हेड कानि0 श्री उपेन्द्र कुमार
3.कानि0 श्री रवि कुमार
4.म0कानि0 श्रीमती साइन बानो

ADVERTISEMENTS Ad