गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज अचानक आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गरमपानी के समीप तेज हवाओं के कारण एक विशालकाय पेड़ उखड़कर सीधे हाईवे के बीचों-बीच जा गिरा।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, मुख्य मार्ग बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad