( मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश का पूर जोर विरोध होगा। भूपेंद्र भोज “गुड्डू “)


अल्मोड़ा जनपद में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने जगह जगह धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू ने कहा मनरेगा को कमजोर करने की साज़िश को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार
हवालबाग़ ब्लॉक मुख्यालय में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने, मजदूरों को समय पर रोजगार न मिलने और लंबित मजदूरी भुगतान के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि मनरेगा देश की गरीब, ग्रामीण जनता की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार जानबूझकर बजट में कटौती कर, भुगतान में देरी कर तथा काम बंद कर इस योजना को समाप्त करने की साजिश कर रही है। इसका सीधा असर गरीब मजदूरों, महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की सभी मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए,लंबित मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाए,
मजदूरी दर बढ़ाई जाए,
और मनरेगा को कमजोर करने वाली सभी नीतियों को वापस लिया जाए।धरने के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने मनरेगा के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन को और तेज करेगी।
इस मौके पर।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, ब्लॉक अध्य्क्ष हवालबाग़ प्रथम आनंद सिंह बिष्ट, हवालबाग द्वितीय ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम, नारायण सिंह, रविंद्र मुस्यूनी, प्रेम सिंह, केशव पाण्डेय, देव सिंह भोजक, चन्दन भोज, किशन सिंह इन्दर सिंह सोभन दत्त, आनंद सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, गोपाल जोशी राजेंद्र सिंह सुरेश राम, सुंदर लाल, राजेंद्र नेगी, पंकज पाठक, परितोष जोशी, सुरेंद्र मेहता, प्रवीण मेहता, रविंद्र सिंह हेम पाठक, राजन सिंह, अनिल पाठक गणेश मेहता, नरेन्द्र मेहता, आनंद सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान, विनोद जोशी, गणेश पाठक, हरेंद्र रावत पान सिंह मेहरा, शेर सिंह, सुरेन्द्र आर्या, आंनद राम, रमेश लटवाल भीम सिंह, दान सिंह, राम दत्त भट्ट,, खड़क सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट देव सिंह कनवाल, विशाल कनवाल उपस्थित रहे
वहीं लमगड़ा ब्लॉक मे ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत जी के नेतृत्व मे धोलादेवी मे ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद जी के नेतृत्व मे मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम हुआभेसियाछाना मे ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सुप्याल जी के नेतृत्व मे हुआ धरना-प्रदर्शन किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट जी के अध्यक्षता में मनेरेगा योजना के नाम बोलने के उपलक्ष में ब्लॉक मुख्यालय में धरना देकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया
2-ब्लॉक मुख्यालय को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए विभागीय मंत्री को खंड विकास अधिकारी के द्वारा ज्ञापन दिया गया
3-प्राथमिक विद्यालय जूनिया हाईस्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए खंड विकास अधिकारी के द्वारा विभागीय मंत्री को ज्ञापन दिया गया
जिसमें ,ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला बहादुर सिंह मेहता ,न्याय पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल आर्या , न्याय पंचायत अध्यक्ष अमित पडोलिया ,प्रकाश खाती ,किशोर नयाल भुवन दोसाद,कैलाश कुमार,लक्ष्मण मेहरा ,विजय सिजार,गोविंद बाल्टियाल,सुरेश बोरा ,रणजीत बोरा,पप्पू रौतेला,सुनील बाराकोटी महेश नेगी,दीपक पांडे,राजेंद्र सिंह बोरा,केशर सिंह,गोपाल राम , सुरेश राम ,पूरन जोशी,गोपाल राम,लक्ष्मण राम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad