गरमपानी: नैनीताल जिले के गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुँचाया गया। हालाँकि, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहाँ रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय रमेश प्रसाद पुत्र राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। रमेश मूल रूप से डोबा का निवासी था घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा परिवार में मातम छा गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad