(नैनीताल पुलिस ने तमंचे पे डिस्को का इरादा किया फेल,तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार और भेज दिया जेल)

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का अपराध और अपराधियों पर लगातार प्रहार जारी है। *दिनांक 20.01.2024* को *उप निरीक्षक सुशील जोशी* के नेतृत्व में *धनपुरी चौराहे* के पास चल रही वाहन चैकिंग के दौरान, संदिग्ध प्रतीत होने पर *एक युवक* की तलाशी ली गई।

तलाशी के *दौरान विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट* निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष के कब्जे से *एक अदद तमंचा 315 bor मय 01 जिंदा कारतूस* के बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना *कोतवाली हल्द्वानी* में *एफ0आई0आर0 नं0 27/2024 धारा 25 शस्त्र अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।विशाल बिष्ट पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल गौलासाल टीपीनगर हल्द्वानी उम्र 21 वर्ष की तमंचे की नोक पे डिस्को की चाहत के इरादे ने उसे सलाखों के अंदर पहुंचा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad