रामनगर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से चल रही हैं। सटार प्रचारकों के राज्य में चुनाव सभा करने का दौर जारी है; इसी क्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की रामनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगी।
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी कि कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी वायु मार्ग से पीरुमदारा के बैलजुड़ी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगी। जिसके बाद वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad