( *मुख्यालय के धार के तूनी क्षेत्र में मलवे में दब दो नैपाली मजदूरों की मौत, सोमेश्वर तहसील में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान गयी, मकान को भी भारी नुकसान।
**जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह की सराहनीय भूमिका व पहल पीड़ित परिवार को बारह लाख पांच हजार रुपए का राहत राशि चैक तुरंत दिलवाया।)


विगत सोमवार देर रात से अतिवृष्टि का अल्मोड़ा जनपद में भारी कहर हुआ है। जनपद में पांच लोगों की जान चली गयी। तथा जनपद के विभिन्न हिस्सों से मकानों, रास्तों को नुकसान की खबरें जारी है।
एक दुखदाई हादसा अल्मोड़ा जनपद की सोमेश्वर तहसील के ग्राम वडयूरा में हुआ जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों प्रेमा देवी पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम, और मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र राम की मौत हो गई। साथ ही मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह की सराहनीय भूमिका व त्वरित कार्यवाही चलते जिला प्रशासन अल्मोड़ा ने पीड़ित परिवार के गुलाब राम पुत्र गुसाईं राम को एस डी आर एफ अनुग्रहित राहत राशि मद से बाहर लाख पांच हजार रुपए की राहत राशि का चैक दिलाया गया।
वहीं दूसरा हादसा जिला मुख्यालय के धार की तूनी क्षेत्र में एक मकान में मलवा आने से दो नैपाली मजदूरों की जान चली गई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जनपद से अनेक स्थानों से मकानों, रास्तों व सड़कों के नुकसान की खबरें आना जारी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय अलमोडा़ में राहत कार्य हेतु जिला रेडक्रॉस सोसायटी, नगर निगम पार्षद, व नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित नगर निगम टीम सक्रिय भूमिका अदा कर रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad