• अस्पताल में भर्ती सूचना विभाग कर्मी की हालत नाजुक, परिवार ने जनता से मांगी मदद

अल्मोड़ा। सूचना विभाग में प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से अनुसेवक पद पर तैनात चंदन सिंह लटवाल इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण उन्हें गंभीर स्थिति में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में लगातार जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के नाते चंदन सिंह पर ही पूरे परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी है। अत्यंत सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के लिए निजी अस्पताल में चल रहे महंगे इलाज और ऑपरेशन का खर्च उठाना अब पूरी तरह नामुमकिन साबित हो रहा है।

उनकी पत्नी मंजू लटवाल तथा परिजनों ने आम जनता, समाजसेवियों और शासन-प्रशासन से चंदन सिंह का जीवन बचाने के लिए आगे आकर मदद की भावुक अपील की है। परिजनों का कहना है कि समाज का एक छोटा सा आर्थिक सहयोग इस कठिन समय में उनके परिवार को बिखरने से बचा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad