( मिडिया क्षेत्र में शोक की लहर)
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल
गिरिजा शंकर जोशी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है । गिरिजा शंकर जोशी एक लोकप्रिय व सहयोगी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। जोशी का आकस्मिक निधन मिडिया क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन का समाचार सुनकर मिडिया क्षेत्र में शोक की लहर है।
हिम शिखर परिवार अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा परमात्मा से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अलमोडा़ इकाई ने भी लोकसभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

















