अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना और गरमपानी क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।
अभियान के तहत बिना लाइसेंस बाइक चलाकर स्कूल जा रहे एक नाबालिग छात्र का वाहन पुलिस ने मौके पर ही सीज कर दिया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों के भी चालान काटे गए।
चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार वाहन दौड़ाना और बिना हेलमेट/लाइसेंस चलना हादसों को न्योता देता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad