नैनीताल/अल्मोड़ा। मौसम को लेकर प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार 1 सितंबर 2026 को दोपहर 2:43 बजे कई लोगों के मोबाइल फोन पर “Extremely Severe Alert” संदेश पहुंचा। चेतावनी में बताया गया कि अगले तीन घंटों के दौरान नैनीताल तथा अल्मोड़ा जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर की भी आशंका जताई गई है। अचानक मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad