मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों में सोमवार, 7 सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय एहतियात के तौर पर लिया है। लगातार बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में भूस्खलन, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में बच्चों को किसी तरह की परेशानी या जोखिम से बचाने के लिए स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad