( वाहन चालक मन माने रेट न ले, रेट लिस्ट चस्पा होगी, पैनी नजर भी)

आगामी पन्द्रह जून को नैनीताल जनपद के श्री कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के मंदिर के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर नैनीताल जनपद का जिला प्रशासन व प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है।

जिसके चलते पन्द्रह जून को होने वाले इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने आज तैयारी का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि भक्त जनों को पहुंचने में कोई परेशानी न हो शटल बस सेवा और शटल टैक्सी सेवा चालू की जा रही । किराये की दरें तय कर वाहनों में चस्पा करने हेतु निर्देश दिए हैं ताकि मन माना किराया न वसूला जाय। और पैनी नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad