( अल्मोड़ा पुलिस एकल वरिष्ठ नागरिकों की देख देख करेगी। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा)
हर नागरिक राष्ट्रीय धरोहर है,
नागरिकों की जिम्मेदारी फ़र्ज़ है। अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने की अनूठी पहल “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अल्मोड़ा पुलिस का मानवीय सरोकार जनता के सामने आया है अल्मोड़ा पुलिस एकल बुजुर्ग महिला से की मुलाकात कर उसे जरूरी सामान दिया, देख रेख की बात भी कही।अल्मोड़ा पुलिस एकल वरिष्ठ नागरिकों की देख देख करेगी। यह बात देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने “आप्रेशन भल छौ” चालू कर साकार की है।
देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम डोल में निवासरत एकल बुजुर्ग माता जी से उनके आवास पर जाकर भेंट की गई।
इस दौरान बुजुर्ग महिला की पारिवारिक, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग महिला को चाय पत्ती, गुड़ सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई तथा भविष्य में भी हरसंभव सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
अपने घर पर पुलिस की उपस्थिति, सहयोग के आश्वासन से वृद्ध महिला अत्यंत प्रसन्न हुई।

















