( समाजिक कार्यकर्ता , आर टी आई कार्यकर्ता संजय पांडेय व आशीष जोशी ने विस्तार से समझाया)
अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता , आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पाण्डे व आशीष जोशी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज एवं इससे संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे प्राचार्य के समक्ष रखे।
उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अनावश्यक रूप से पहाड़ से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना जरूरी है।
प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल ने संजय पाण्डे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्राचार्य ने कहा कि वे पहाड़वासियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और इन समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मेडिकल कॉलेज किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की पूरी जनता का है।
” उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक स्तर पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पहाड़ के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। यहां की व्यवस्थाएं जितनी बेहतर होंगी, उतना ही लाभ अल्मोड़ा सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा।

















