( उत्तराखंड की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को देश विदेश में पहचान दिलाई जायेगी ।)
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी जी महाराज के दिव्य जीवन एवं संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री कर दिया है। उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में बाबा नीब करौरी जी महाराज ने एक दशक से अधिक समय बिताया था।धामी ने कहा भाजपा सरकार निरंतर प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।