अल्मोड़ा। साहित्य.अदब ट्रस्ट (भारत), अल्मोड़ा की संकल्प योजना ‘सपनों को पंख’ का भव्य आयोजन 15.09.26 को एडम्स सभागार, अल्मोड़ा में किया गया। कार्यक्रम में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान किट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित विशिष्ट महिलाओं में समाजसेवी मीता उपाध्याय,प्रधानाचार्य ज्योत्सना लाल,मीनू संगीता सिंह,पार्षद वंदना वर्मा, ब्लॉगर प्रीति साह,बैंकर श्वेता उपाध्याय, गायिका पूनम पाठक, खिलाड़ी हीरा कनवाल आदि को सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मोटिवेशन गीत की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में डॉ. दीपा गुप्ता ने ‘मौन’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया जिसने उपस्थित लोगों को आत्मचिंतन और जीवन में मौन के महत्व पर विचार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर संदीप सिंह, चेयरमैन, माँ अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, अध्यक्षता श्री गजेंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक, श्री भक्तिधाम ट्रस्ट, नौकुचियाताल, नैनीताल ने की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा श्री प्रकाश जोशी एवं पूर्व निदेशक महादेवी सृजनपीठ, नैनीताल प्रो. देवसिंह पोखरिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों एवं सम्मानित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को श्रीभक्तिधाम आश्रम नौकुचियाताल से आए श्री अरविंद कुमार, श्री रमेश जी, अमन सैनी, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. आराधना शुक्ला,भूषण पांडेय, दीपक जोशी, दिव्या जोशी,शगुफ्ता अंसारी,सहित अनेक विशिष्टजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
साहित्य.अदब ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता ने कहा कि ‘सपनों को पंख’ केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को पहचानने और उनकी लक्ष्य-यात्रा में उनके साथ खड़े होने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना जरूरी है कि “आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें हम आपके साथ हैं।”
कार्यक्रम के अंत में मनोज गुप्ता ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

















