गरमपानी– सुयालबाड़ी में शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों के साथ ही पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान शिक्षकों और पूर्व सैनिकों के समाज के प्रति योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आम जनता को कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं, जबकि पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे समाज के मार्गदर्शकों और राष्ट्रसेवियों का सम्मान करना सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सतीश नैनवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरमपानी के अध्यक्ष जमुना दत्त कत्यूरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष तरुण काण्डपाल, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की हंसा सुयाल तथा जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल प्रदेश सचिव पीसी गोरखा, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, जेष्ठ प्रमुख रणजीत सिंह, जीशान कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

















