कुमाऊं महोत्सव के सातवें दिवस व स्टार नाइट के छठवें दिवस मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा बारामंडल के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में नमन गुरुरानी प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व शमशाद पिथौरागढ़ी कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक हरीश कनवाल , मार्गदर्शक मुराद खान , उपसचिव अनिरुद्ध पांडे आदि उपस्थित थे ।
कुमाऊं महोत्सव में सर्वप्रथम डांस का सेमीफाइनल राउंड भी संपूर्ण हुआ जिसमें लगभग 80 लोगों ने प्रतिभा किया जिसमें से 40 लोगों का चयन हुआ साथ ही प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्राप्त कराए गए ।श्रीमती ज्योति थापा जी, श्री लक्की पवार जी, श्री अमित बोहरा जीसर्वप्रथम स्टार नाइट में स्टार के रूप में उपस्थित रधुली फैम अनिल रावत उपस्थित रहे। अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सांची वर्मा द्वारा नृत्य की सुंदर प्रस्तुति को लोगों ने बहुत सराहा।






















