( *ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को जरूरी सामान और स्कूलों में स्मार्ट टीवी दिये।
** पूर्व प्रधानाचार्य व साहित्यकार नीरज पंत व उनकी टीम का विशेष योगदान)

अल्मोड़ा जनपद के दूरस्थ इलाकों के. प्राथमिक विद्यालय ढौरा (लमगडा) व रा. उ. मा. वि.
पौधार (लमगडा) में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस समारोह में रा. प्राथमिक विद्यालय ढौरा (लमगडा) में स्मार्ट टीवी व रा. उ. मा. वि.पौधार (लमगडा) में छात्र/छात्राओं को बैग, जूते व पेन/पेंसिल प्रदान किए गए।रा. प्राथमिक विद्यालय ढौरा (लमगडा) जो 1869 में स्थापित है की प्रधनाध्यापिका श्रीमती कुंजिका चौधरी व सहायक अध्यापिका पूनम पंत ने साह परिवार का आभार प्रकट किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की इस अवसर पर कई अभिभावक व ग्राम प्रधान श्रीमती ममता फार्त्याल उपस्थित रहीं। ग्राम प्रधान ने भी पूरे गांव की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। रा. उ. मा. वि.पौधार में प्रधानाचार्य श्रीमती विधि साह व अध्यापक शंकर सिंह मेहता, कैलाश चंद्र तिवारी, श्रीमती कीर्ति राजपूत व कई अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती विधि साह ने सभी का आभार प्रकट किया व आने वाले वर्षों में भी सहायता के लिए अनुरोध किया। स्व. हीरा लाल साह, स्व राजेश्वरी साह व स्व भास्कर प्रसाद साह जी स्मृति संस्था की ओर से नीरज पंत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, प्रमोद तिवारी, अशोक कुमार पंत व क्रांति कुमार जोशी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व साहित्यकार नीरज पंत व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

















