किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ के भौतिक विज्ञान चिकित्सा व पुनर्वास विभाग (पी एम आर) में सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता का संदेश बैनर के माध्यम से दिया।
भौतिक विज्ञान चिकित्सा व पुनर्वास विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय परिसर डालीगंज लखनऊ में एक बैनर के माध्यम से सड़क सुरक्षा माह के अभियान में कहा गया कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाये, नशे की हालत में वाहन न चलाये।
दुर्घटना के शिकार रोगी को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वह इस विभाग में आसानी से देखा जा सकता है। साथ ही अपील की सड़क में विकलांग व दिव्यांगों को आसानी से आवागमन करने में सहयोग करें